ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, एकसाथ मिले दो महिलाओं के सिर कटे शव, दहशत में लोग

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही ह, जहां एकसाथ दो महिलाओं का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो शव मिलने की जानकारी पूरे गांव में जंगल की आग की

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, एकसाथ मिले दो महिलाओं के सिर कटे शव, दहशत में लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही ह, जहां एकसाथ दो महिलाओं का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो शव मिलने की जानकारी पूरे गांव में जंगल की आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार को इलाके के लोग एक आम के बगीचे के तरफ जा रहे थे तो एक साथ दो शवों को देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


दोनों शवों का सिर गायब है, फिलहाल पुलिस दोनों सिरों को तलाश करने की कोशिश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से बदमाशों ने दोनों सिरों को गायब कर दिया है। सिर मिलने के बाद ही महिलाओं का शिनाख्त हो पाने की बात कही जा रही है। उधर, एक साथ दो शवों के मिलने के बाद ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं और अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं।