ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बिहार में एकसाथ दो डेड बॉडी मिलने से हड़कंप, मां-बेटी का शव होने की आशंका

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एकसाथ दो शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। महिला और लड़की का शव एक ही जगह से मिला है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नह

बिहार में एकसाथ दो डेड बॉडी मिलने से हड़कंप, मां-बेटी का शव होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एकसाथ दो शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। महिला और लड़की का शव एक ही जगह से मिला है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना आंती थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह तिनेरी गांव के लोग खेतों में काम करने के लिए घर से निकले थे,तभी उनकी नजर दो शवों पर पड़ी। एक साथ दो शव मिलने की बात पूरे इलाके में जंगल की आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जितने मुंह उतनी तरह की बाते होने लगी। 


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दोनों शवों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।दोनों की हत्या की गई है या फिर उन्होंने खुद आत्महत्या की है, इसपर संशय की स्थिति बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों मां-बेटी हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।