ब्रेकिंग
थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Bihar Crime News: युवक की बेरहमी से हत्या, गला काटने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान; वाटर पार्क में मिला खून से सना शव

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वाटर पार्क परिस

Bihar Crime News: युवक की बेरहमी से हत्या, गला काटने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान; वाटर पार्क में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वाटर पार्क परिसर से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहिया गांव निवासी अमरनाथ सिंह के 19 वर्षीय बेटे रौनक कुमार के रूप में हुई है। इलाके के लोगों ने सुबह 10 बजे तक उसे देखा था और दोपहर में युवक का शव फोरलेन के पास स्थित वाटर पार्क से बरामद हुआ। बदमाशो ने युवक का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसे गोली भी मारी है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर डीएसपी फॉरेंसिक टीम को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।