ब्रेकिंग
Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल

Bihar Crime News: स्वर्ण कारोबारी की बेरहमी से हत्या, जमीन खोदकर पुलिस ने निकाला शव; मर्डर के बाद बदमाशों ने किया था दफन

KHAGARIA: खगड़िया में पिछले दो दिनों से घर से लापता स्वर्ण कारोबारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने चाकू से गोदकर कारोबारी को मौत के घाट उतारने के बाद शव को जमीन खोदकर

Bihar Crime News: स्वर्ण कारोबारी की बेरहमी से हत्या, जमीन खोदकर पुलिस ने निकाला शव; मर्डर के बाद बदमाशों ने किया था दफन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में पिछले दो दिनों से घर से लापता स्वर्ण कारोबारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने चाकू से गोदकर कारोबारी को मौत के घाट उतारने के बाद शव को जमीन खोदकर दफन कर दिया था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, गंगौर सहायक थाना इलाके के भदास चौक स्थित ज्वेलर्स शॉप के ऑनर अंजेश साह का शव बरामद हुआ है। स्वर्ण कारोबारी का शव जमीन के अंदर गड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जमीन खोदकर बरामद बरामद किया है। व्यवसायी पिछले दो दिनों से लापता था।


परिजनों ने व्यापारिक दुश्मनी में हत्या होने की आशंका जाहिर की है। व्यवसायी के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या की है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई है।


परिजनों ने बताया कि बीते 3 नवंबर से वह लापता था। जिसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक ने अंजय साह के मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताया। जिसके बाद शव बरामद हो सका। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार