ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar Crime News: एसपी सिंगला कंपनी का अकाउंटेंट अरेस्ट, वाहन जांच के दौरान कार से मिले 19 लाख

PATNA: राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है और लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से 19 लाख रुप

Bihar Crime News: एसपी सिंगला कंपनी का अकाउंटेंट अरेस्ट, वाहन जांच के दौरान कार से मिले 19 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है और लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से 19 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली की एक बड़ी कंपनी के अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है।


दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार की देर शाम चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगी एक कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो कार से 19 लाख रुपए कैश बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने एसपी सिंगला कंपनी के अकाउंटेंट विरेंद्र गोप को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि एसपी सिंगला कंपनी बिहार में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर यह कंपनी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इन सबके बावजूद सरकार ने इस कंपनी को कई पुल और सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंप रखा है। भागलपुर के सुलतानगंज में अगुआनी पुल गिरने के बाद एसपी सिंगला कंपनी का नाम चर्चा में आय़ा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता