ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

Bihar Crime News: SP के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी, हथियार और नशीले पदार्थ जब्त; 10 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने एकसाथ आधा दर्जन से अधिक से अधिक घरों में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने 10 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में

Bihar Crime News: SP के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी, हथियार और नशीले पदार्थ जब्त; 10 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने एकसाथ आधा दर्जन से अधिक से अधिक घरों में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने 10 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ साथ नशीले पदार्थों को जब्त किया है।


दरअसल, मुबारकगंज में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की तथा मौके से कई आधुनिक हथियार, हीरोइन-ड्रग्स, नागड़ी के अलावा लैपटॉप तथा मोबाइल बरामद किया है। रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना के मुबारकगंज में कुछ लोगों के घर में हथियार छुपा कर रखा गया। साथ ही नशीले पदार्थों का कारोबार भी हो रहा है।


एसपी रौशन कुमार ने खुद दलबल के साथ इलाके में 6 से 7 घरों में यह छापेमारी की, जिसमें कई हथियार मिलने की सूचना है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक कुल 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन लोगों के पास से हथियार एवं ड्रग्स मिले हैं।


एसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद ही कुल गिरफ्तारी की सूचना साझा की जाएगी। वही बरामद हथियारों के बारे में भी फाइनल संख्या थोड़ी देर के बाद बताई जाएगी। फिलहाल छापामारी खत्म हो गई है एवं जांच चल रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत थी हथियारों की संख्या बरामद नगदी एवं ड्रग्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता