ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Crime News: SP का बड़ा एक्शन, सात पुलिसकर्मियों को किया अरेस्ट; हैरान कर देगी वजह

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां शराब के मामले में एसपी हरकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी सात पु

Bihar Crime News: SP का बड़ा एक्शन, सात पुलिसकर्मियों को किया अरेस्ट; हैरान कर देगी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां शराब के मामले में एसपी हरकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, वैशाली एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन और महुआ पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एएलटीएफ टीम के आवास से देसी और विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है। पुलिस ने करीब 32 लीटर देसी और एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। बताया गया कि पातेपुर थाना क्षेत्र से जब्त विदेशी शराब की खेप में से एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।


इस मामले में आईटीएफ प्रभारी होमगार्ड के जवान चालक समेत 7 कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एसपी हर किशोर राय ने खुद मीडिया को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महुआ थाना अंतर्गत एएलटीएफ टीम 3 के द्वारा विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब से कुछ शराब चोरी कर अपने पास रख लेते थे।


एसपी ने बताया है कि चोरी किए गए शराब को ये खुद पीते थे या उसे बेच देते थे। महुआ एसडीपीओ और महुआ थाना के पुलिस ने छापेमारी के क्रम में देसी और विदेशी शराब बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने सात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। 


इस मामले में एसआई निसार अहमद, पीसी मुकेश कुमार, सिपाही प्रिया रानी, होमगार्ड जवान रामप्रवेश सिंह, रत्नेश कुमार एवं चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता