ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Crime News: बेखौफ अपराधियों ने मुखिया से मांगी 10 लाख की रंगदारी, दिया इतने घंटे का अल्टीमेटम, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar Crime News: शिवहर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक मुखिया से बेखौफ अपराधियों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है और समय पर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.

Bihar Crime News
शिवहर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर जिले के श्यामपुर पंचायत के मुखिया गोलू कुमार को रात बदमाशों ने फोन पर जान मारने से धमकी देते हुए 10 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की है. देर रात बदमाशो नें मुखिया के मोबाइल पर कई बार धमकी दी. कहा “तुझे मारने के लिए 20 लाख की सुपारी दी गई है. अगर जिन्दा रहना है तो 10 लाख रूपये 24 घंटे मे दो”. 


मुखिया ने इस बाबत श्यामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें 10 लाख रुपए की रंगदारी की धमकी मिली है. फोन करने वाले ने धमकी दी है कि पैसे न देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी. बता दें कि गोलू सिंह जिले के चर्चित मुखिया हैं, साथ ही डुमरी कटसरी प्रखण्ड के मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं. मुखिया के छोटे भाई की शादी इसी माह 28 अप्रैल क़ो है.


पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ है. इसी बीच मुखिया क़ो धमकी मिलने से पुरे परिवार में दहशत फ़ैल गई है. जैसे ही लोगों क़ो मुखिया क़ो धमकी मिलने का पता चला, लोग मुखिया के घऱ पहुंचने लगे हैं. वहीं, सूचना के बाद श्यामपुर भटहा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मुखिया के घर पहुंच मामले की जानकारी ली है. थाना अध्यक्ष नें बताया कि इस संबंध मे आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।


समीर कुमार झा की रिपोर्ट