ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.

Bihar Crime News: बिहार में तस्करी का नायाब तरीका, तेल टैंकर में बिहार पहुंची हजारों लीटर शराब, पुलिस भी रह गई दंग

KISHANGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से माफिया शराब की खेप बिहार पहुंचाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। किशनगंज में बहादुरगंज पुलिस ने जांच के दौरान इंड

Bihar Crime News: बिहार में तस्करी का नायाब तरीका, तेल टैंकर में बिहार पहुंची हजारों लीटर शराब, पुलिस भी रह गई दंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से माफिया शराब की खेप बिहार पहुंचाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। किशनगंज में बहादुरगंज पुलिस ने जांच के दौरान इंडियन ऑयल लिखे तेल टैंकर से पांच हजार लीटर शराब को जब्त किया है। टैंकर में तेल की जगह शराब भरकर पहुंचाई गई थी।


दरअसल, बहादुरगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप किशनगंज पहुंचने वाली है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान तेल टैंकर की जब तलाशी ली गई तो करीब पांच हजार लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।


इस मामले में पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर और खलासी को अरेस्ट किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। बहादुरगंज के थानेदार अभिषेक रंजन ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी से हाजीपुर के रास्ते शराब की खेप किशनगंज भेजी गई थी। टैंकर के भीतर छिपाकर रखे गए 4929 लीटर शराब को जब्त किया गया है।