ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Crime News: बिहार में अब हाईस्कूल के गार्ड को मारी गोली, चारो अपराधी फरार..

Bihar Crime News: समस्तीपुर के सकरा गांव में नाइट गार्ड उमेश कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस जांच में ग्रामीण राजनीति से जुड़ा होने की आशंका, हालत गंभीर..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात बदमाशों ने सकरा हाईस्कूल के नाइट गार्ड उमेश कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उमेश रामजतन राय के बेटे हैं और उनके बाएं जांघ में गोली लगी है।


हमलावर चार लोग थे, वे दो बाइकों पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ग्रामीणों के जुटने से पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले। घायल उमेश को तुरंत दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


पूर्व जिला परिषद सदस्य गुंजा कुमारी ने इस विषय पर बताया कि उमेश सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ-साथ स्कूल में नाइट गार्ड की ड्यूटी करता था। घटना के समय वह स्कूल के अंदर था और किसी काम से गेट पर आया, तभी बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गुंजा ने आशंका जताई कि यह हमला ग्रामीण राजनीति से जुड़ा हो सकता है। उमेश की पत्नी ने हाल ही में उपचुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था और अब वह मुखिया पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रही थी। इस रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है।


रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक उमेश का बयान दर्ज नहीं हो सका है। डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ग्रामीण राजनीति से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।