ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

Bihar Crime News: पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी बोला- मोबाइल पर शोले फिल्म देखकर सीखा गोली चलाना, बदला भी बाकी है

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बीते रविवार को एक सिरफिरे युवक ने अपने छत पर चढ़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी युवक हाथ में हथियार लेकर छत पर पहुंच गय

Bihar Crime News: पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी बोला- मोबाइल पर शोले फिल्म देखकर सीखा गोली चलाना, बदला भी बाकी है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बीते रविवार को एक सिरफिरे युवक ने अपने छत पर चढ़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी युवक हाथ में हथियार लेकर छत पर पहुंच गया और घंटों पिस्टल लहराता रहा। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने जो बात कही उसे सुनकर हर कोई हैरान है।


दरअसल, रहुई बाजार में रविवार को गोतिया के बीच हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, इसी दौरान वीरबल साव के बेटे शंकर कुमार ने अपने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद हड़कंप मच गया था।


रहुई थाना पुलिस ने सोमवार को मेडिकल जांच के लिए आरोपी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान विरवल साव और उसके बेटा शंकर कुमार के चेहरे पर किसी प्रकार की कोई पछतावा का भाव देखने को नहीं मिला। आरोपियो ने बताया कि उसके बेटा का दिल्ली में शराब पिलाकर और गला रेतकर गोतिया के लोगों ने हत्या कर दिया था।


पुलिस की ओर से इंसाफ नहीं मिला तो मोबाइल में शोले फ़िल्म देखकर गोली चलना सीखा और गोतिया के लोगों को मारने के लिए ही गोली चलाई थी लेकिन पुलिस द्वारा बहला फुसला कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने खुलेआम कहा कि अभी बदला पूरा नहीं हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता