ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

Bihar Crime News: मेडिकल जांच के दौरान कस्टडी से फरार हो गए दो शराब तस्कर, मुंह देखते रह गई बिहार पुलिस

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से बड़ी खबर खबर आ रही है, यहां मोतिहारी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए दो शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इन तस्करों को पुल

Bihar Crime News: मेडिकल जांच के दौरान कस्टडी से फरार हो गए दो शराब तस्कर, मुंह देखते रह गई बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से बड़ी खबर खबर आ रही है, यहां मोतिहारी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए दो शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इन तस्करों को पुलिस ने घोड़ासहन थाना क्षेत्र से 60 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।


दरअसल, अस्पताल में एक्स-रे के लिए ले जाते समय, इन दोनों ने होमगार्ड जवान पर हमला कर दिया और हथकड़ी काटकर फरार हो गए। फरार हुए तस्करों की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कदमवा यादव टोला निवासी शिव चंद्र का पुत्र अनिल कुमार और राम जन्म यादव का पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनीष कुमार अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही फरार दूसरे शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।