ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

Bihar Crime News: पत्थर से वार कर बुजुर्ग शख्स को मौत के घाट उतारा, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

SASARAM: रोहतास के डेहरी में एक बुजुर्ग शख्स की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक लड़के पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया ह

Bihar Crime News: पत्थर से वार कर बुजुर्ग शख्स को मौत के घाट उतारा, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के डेहरी में एक बुजुर्ग शख्स की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक लड़के पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। घटना नासरीगंज के बढ़िहा गांव की है।


मृतक की पहचान बढिहा गांव निवासी 73 वर्षीय बजरंगी साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बजरंगी साह किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान गांव का ही एक उद्दंड लड़के ने उनके सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार आरोपी को तलाश कर रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता