ब्रेकिंग
‘दिल्ली में पेलेट गन.. बिहार में AK-47 से फायरिंग’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, कहा- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवाNEET पेपर लीक केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहप्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाशऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार‘छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA सरकार भुगतेगी खामियाजा’, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को चेताया‘दिल्ली में पेलेट गन.. बिहार में AK-47 से फायरिंग’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, कहा- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवाNEET पेपर लीक केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहप्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाशऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार‘छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA सरकार भुगतेगी खामियाजा’, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को चेताया

Bihar Crime News: पटना में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है शायद यही कारण है कि वो बेखौफ आपराधिक वारदातों को एक के बाद एक अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में वकील को गोली मारी गय

Bihar Crime News: पटना में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है शायद यही कारण है कि वो बेखौफ आपराधिक वारदातों को एक के बाद एक अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में वकील को गोली मारी गयी है तो वही पटना में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


पटना में मर्डर 

पटना में किसान की गोली मारकर हत्या किये जाने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र की है। जहां 50 साल के सतीश प्रसाद के रूप में मृतक की पहचान हुई है। 


खेत से घर लौटने के दौरान हत्या

सतीश प्रसाद अपने खेत में काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने घेर लिया और सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। सीने में गोली लगने के बाद सतीश जमीन पर गिर पड़े।


अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में मौत

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक की टीम को बुलाया और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा है। 


जांच में जुटी पुलिस 

वही थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा अभी लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। इस घटना से परिजन काफी सदमें में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। इस घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।