ब्रेकिंग
गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार

Bihar Crime News: त्योहारों के आते ही एक्टिव हुआ नशाखुरानी गिरोह, पुलिस ने गैंग के 7 बदमाशों को दबोचा; लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार

HAJIPUR: त्योहारों का मौसम आते ही नखाखुरानी गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। गैंग के सदस्य दूसरे प्रदेशों से कमाकर घर लौट रहे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वैशाली पुलिस ने

Bihar Crime News: त्योहारों के आते ही एक्टिव हुआ नशाखुरानी गिरोह, पुलिस ने गैंग के 7 बदमाशों को दबोचा; लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: त्योहारों का मौसम आते ही नखाखुरानी गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। गैंग के सदस्य दूसरे प्रदेशों से कमाकर घर लौट रहे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वैशाली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नशाखुरानी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो दूसरे प्रदेशों से अपने घर आने लोगों से नशा सूंघाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।


सराय थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सठीओता गांव में नशाखुरानी गिरोह के सदस्य इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही सराय थाना की पुलिस ने छापेमारी सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने नशे की दवा को बरामद किया गया है।


वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सराय थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की नशा खुरानी गिरोह के सरगना बसंत पासवान एवं उसके गिरोह के इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर सराय थानाध्यक्ष द्वारा बसंत पासवान के घर पर छापेमारी की गई। बसंत पासवान समेत गिरोह के साथ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


एसपी ने कहा कि बसंत पासवान ने बताया है कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर यात्रियों को टेंपो स्टैंड क्या अन्य किसी वाहन में बैठकर मौका पाकर नशा का दवा खाने पीने के समान में मिलाकर दे देते थे एवं बेहोश होने पर सारा सामान लूट लेते थे। बीते 23 तारीख को हाजीपुर जंक्शन से जंदाहा जाने वाले एक यात्री को नशा खिलाकर बेहोश कर महुआ रोड स्थित बनारसी चौक पर लूटकर उतार दिया था। पूर्व में भी गांधी सेतु से कुम्हार जाने के क्रम में यात्रियों का सामान लूट लिया था।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता