ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर गोलीबारी; महिला के गले में लगी गोली, कई घायल

Bihar Crime News: नालंदा के कमरथू गांव में जार्विस और पिंटू यादव के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई गोलीबारी। सिरदुल देवी के गले में गोली लगी, चंद्रिका प्रसाद घायल। दोनों हिलसा अस्पताल में भर्ती..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथू गांव में रविवार रात वर्चस्व की पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया है। जार्विस यादव और पिंटू यादव गुटों के बीच करीब 10 बजे गोलीबारी हुई है। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान चंद्रिका प्रसाद और मुद्रिका प्रसाद की पत्नी सिरदुल देवी (40) के रूप में हुई है।


परिजनों के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसी में सिरदुल देवी के गले में गोली लगी, जबकि चंद्रिका प्रसाद का सिर फट गया है। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।


इस घटना की सूचना मिलते ही चिकसौरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुआयना किया है और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया है कि वर्चस्व की रंजिश पुरानी है। दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी मारपीट और जमीन विवाद के मामले दर्ज हैं। लिखित शिकायत मिलते ही FIR दर्ज होगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


खबर है कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। एसडीपीओ ने सभी पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की। मतदान से पहले हुई इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।