ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Crime News: मुंगेर में महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

MUNGER: मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक 40 वर्षीय महिला की ईंट पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान पंचमुखी

Bihar Crime News: मुंगेर में महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक 40 वर्षीय महिला की ईंट पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान पंचमुखी गली पडिया धोबियाही टोला निवासी शंकर रजक की पत्नी उमा देवी के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शव ईंट भट्ठा के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके सिर को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया गया था। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे उसकी पहचान छिपाना चाहते थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 


पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस का मानना है कि महिला के साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई हो सकती है।  मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रोज सुबह दूसरों के घर काम करने जाती थी। वह सुबह तीन बजे घर से निकली थी और जब उसे हत्या की खबर मिली तो वह ट्रेन में था। मुंगेर एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।