ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Bihar Crime News: बंगाल की लड़की से बिहार में गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर किया गंदा काम; मुंबई से पटना बुलाकर की हैवानियत

PATNA: राजधानी पटना से गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर मुंबई से बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप क

Bihar Crime News: बंगाल की लड़की से बिहार में गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर किया गंदा काम; मुंबई से पटना बुलाकर की हैवानियत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर मुंबई से बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित लड़की पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली है। मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, कोलकाता की रहने वाली पीड़ित लड़की काम के सिलसिले में मुंबई में रहती है। लड़की के प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर मुबई से पटना बुलाया था। प्रेमी के बुलावे पर वह 20 अक्टूबर को पटना पहुंची थी और एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। लड़की के प्रेमी दीपक और उसके दोस्त श्रवण ने लड़की के ठहरने की व्यवस्था की थी। इसी बीच एक दिन दीपक ने अपना मोबाइल बंद कर दिया।


प्रेमी का मोबाइळ बंद होने के बाद लड़की घबरा गई और उसके दोस्त श्रवण को फोन लगाया। श्रवण ने लड़की को एक होटल के कमरे में बुलाया। 27 अक्टूबर को लड़की श्रवण से मिलने के लिए होटल पहुंची, जहां श्रवण ने धोखे से उसकी कोल्डड्रिंग में नशे की दवा मिला दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन जब लड़की को होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।


बेड पर उसके ठीक बगल में उसका प्रेमी दीपक सोया हुआ था। लड़की समझ चुकी थी कि उसके साथ गलत हुआ है। इसके बाद दीपक उठा और लड़की को मुंह बंद रखने की हिदायत देकर वहां से चला गया। लड़की ने हिम्मत जुटाई और कदमकुआं थाना जा पहुंची। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी श्रवण को धर दबोचा जबकि मुख्य आरोपी दीपक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।