ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

Bihar Crime News: दूध पिलाने के बहाने मां ने नवजात को गोद में लिया...और जिंदा जमीन में गाड़ दिया, फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि लोग रह गये हैरान!

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही नवजात बच्चे को जिंदा जमीन में गाड़ दिया।

Bihar Crime News
दूध पिलाने के बहाने मां ने नवजात को गोद में लिया..और जिंदा जमीन में गाड़ दिया
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही नवजात बच्चे को जिंदा जमीन में गाड़ दिया। महिला ने दूध पिलाने के बहाने से बच्चे को गोद में लिया..फिर जमीन में जिंदा गाड़ दिया। घटना बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी की है।


खबरों के मुताबिक, 9 अप्रैल को एक गर्भवती महिला जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई। जहां महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। रविवार को नवजात को दूध पिलाने के लिए अस्पताल के कर्मी ने नवजात को उसकी मां को दिया। इसके बाद वहां से कर्मी चला गया। इसी बीच मौका देखकर महिला ने अपने ही बच्चे को जमीन में जिंदा गाड़ दिया।


जब नवजात की खोजबीन शुरू हुई और बच्चा गायब मिला तो अफरातफरी मच गई। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने ही अपने नवजात बच्चे को जिंदा जमीन में गाड़ दिया है।


ये सुनने के बाद सबके होश उड़ गये। बिना वक्त गंवाए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल जमीन को खोदा गया। जब जमीन खोदा गया तो बच्चा उसमें से जिंदा निकाला। पुलिस ने नवजात बच्चे को जमीन से सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता