ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

bihar crime news: सारण में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई

सारण की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधी से जब पूछताछ की गयी। पूछा गया कि हथियार कहां से लाये थे। तब उसकी निशानदेही पर भेलडी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। वही धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया।

BIHAR POLICE
गन फैक्ट्री का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

saran crime news: सारण के भेलडी थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है।  22 जनवरी को भेलडी थाने की पुलिस को मुफ्फस्सिल थानाध्यक्ष ने सूचित किया कि मुफ्फसिल कांड संख्या 336/24 के प्राथमिक अभियुक्त अनीश राय ने पूछताछ के दौरान जो बयान दिया है वो चौकाने वाला है। 


सारण के नगर थाना स्थित रोजा पोखरा निवासी संजय राय का बेटे अनीश राय ने बताया है कि घटना में जिस हथियार का इस्तेमाल उसने किया है उसे भेलडी थाना अंतर्गत मुरली सिरसिया गांव के रहने वाले बिचारी ठाकुर के बेटे सुमन ठाकुर के मिनी गन फैक्ट्री से खरीदा था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भेलदी थाना टीम एवं मुफस्सिल थाना टीम द्वारा संयुक्त रूप से गिरफ्तार अभियुक्त अनीश राय की निशानदेही पर सुमन ठाकुर के घर छापेमारी की। 


छापेमारी के क्रम में विभिन्न प्रकार के अर्ध निर्मित हथियार का पार्ट पुर्जा एवं हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया। सुमन ठाकुर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। मिनी गन फैक्ट्री से इलेक्ट्रॉनिक मशीन ,वेल्डिंग मशीन ,भट्टी ,मैन्युअल ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक ड्रिल मशीन , हेक्सा फ्रेम, आर ए हैंड ग्राइंडर मशीन, सलाई रिंच, सरसी ,चिमटा ,बतारी हथोड़ा, रेती बसूला, अंकुर रीमा, गिरमिट ,संभा इंची टेप, इलेक्ट्रॉनिक सोल्डिंग मशीन, पेचकश ,छेनी ,अर्ध निर्मित बैरल ,हायरिंग पीन ,अर्ध निर्मित ट्रिगर, बॉडी फ्रेम, बॉडी कवर, बैरल लॉक, बॉडी फ्रेम ,एयर गन, बट प्लेट, गैस कटर ,नोजल, पिस्टल ,जंक लगा देसी कट्टा, बैरल, जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स