ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Crime News: मकान के तीसरे तल्ले से गिरने से महिला और भतीजे की मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

PATNA: राजधानी पटना के जयप्रकाश नगर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला और उसके 4 साल के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने स

Bihar Crime News: मकान के तीसरे तल्ले से गिरने से महिला और भतीजे की मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के जयप्रकाश नगर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला और उसके 4 साल के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।


क्या है पूरा मामला?


बताया जाता है कि मृतका संजू कुमारी (22) की शादी चार साल पहले नालंदा के रहने वाले राजीव रंजन से हुई थी। उसके पिता उमेश पासवान का आरोप है कि शादी के बाद से ही संजू को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। छठ पूजा के दौरान संजू अपने भतीजे अंशु कुमार के साथ पटना आई थी। गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दोनों की मौत हो गई है।


मायके वालों का गंभीर आरोप


उमेश पासवान ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो संजू का शव मिला लेकिन अंशु की लाश गायब थी। ससुराल वालों ने बताया कि दोनों छत से गिर गए थे, लेकिन उमेश ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि दोनों को जान-बूझकर तीसरी मंजिल से धक्का दिया गया है।


आरोप को पति ने बताया गलत


मृतका के पति राजीव रंजन ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया है और कहा कि दोनों की मौत दुर्घटनावश हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अंशु के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया है।


जांच में जुटी जक्कनपुर थाने की पुलिस 


पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। NMCH टीओपी प्रभारी ने बताया कि मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है।