ब्रेकिंग
नित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैनित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई है

Bihar Crime News: खुद की गलती से युवक को लगी थी गोली, बदला लेने के लिए 3 लोगों का दिया था नाम, सहरसा पुलिस ने किया खुलासा

SAHARSA: सहरसा में एक युवक को गोली लगने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में युवक ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला हुआ है और उसने तीन लोगों क

Bihar Crime News: खुद की गलती से युवक को लगी थी गोली, बदला लेने के लिए 3 लोगों का दिया था नाम, सहरसा पुलिस ने किया खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक युवक को गोली लगने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में युवक ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला हुआ है और उसने तीन लोगों के नाम बताए थे। हालांकि, पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि युवक को खुद की गलती से गोली लगी थी और उसने अन्य लोगों पर झूठा आरोप लगाया था। 


पुलिस के अनुसार, जख्मी युवक गोलू सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ अवैध हथियार देख रहा था। इसी दौरान हथियार गिर गया और गोली चल गई। गोलू सिंह की जांघ में गोली लगी। 


घटना के बाद गोलू सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मो. अजमेर सहित तीन अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया। मो. अजमेर से उसकी बाइक चोरी होने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मो. अजमेर समेत अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


हालांकि, पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार नहीं किया। पुलिस ने गहन जांच की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सच्चाई का पता लगाया। पुलिस को पता चला कि गोलू सिंह और उसके दोस्तों ने मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने गोलू सिंह के तीन दोस्तों प्रेम आनंद, नमो नारायण और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मो. अजमेर को भी बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस जख्मी के अन्य दोस्तों की तलाश कर रही है।




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता