ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: खगड़िया में राजद विधायक के चालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: खगड़िया के अलौली में राजद विधायक रामवृक्ष सदा के चालक लक्ष्मण सदा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मेघौना पिकेट से 100 मीटर दूर हुई घटना..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar Crime News: खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में राजद विधायक रामवृक्ष सदा के चालक लक्ष्मण सदा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मेघौना पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है।


शुक्रवार को अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना पिकेट के पास अज्ञात बदमाशों ने राजद विधायक रामवृक्ष सदा के चालक लक्ष्मण सदा पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। जिसके बाद गोली लगने से लक्ष्मण सदा की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।


इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पिकेट के इतने करीब हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: अनीश