ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Crime News: बिहार में युवक को पहले जमकर पीटा, फिर भी नहीं मरा तो इलाज के बाद मारी गोली, मौत..

Bihar Crime News: खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक गांव में बदमाशों ने कन्हैया कुमार को पहले पीटा, फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कई खोखे बरामद।

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक गांव में पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने कन्हैया कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना में बदमाशों ने पहले तो कन्हैया को बेरहमी से पीटा। फिर मारपीट की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी कन्हैया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन इलाज के बाद घर लौटते समय फिर बदमाशों ने कन्हैया पर हमला बोलकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।


इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। परिजनों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या पुराने विवाद के कारण हुई है।


इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके।


रिपोर्टर: अनिश कुमार