ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

Bihar Crime News: साली को महीनों से हवस का शिकार बना रहा था जीजा, प्रेग्नेंट हुई तो जबरन खिला दी गर्भपात की दवा; इलाज के दौरान गई जान

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया से रिश्ते को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी के साथ न सिर्फ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया बल्कि जब वह गर्भवती हुई तो दवा खि

Bihar Crime News: साली को महीनों से हवस का शिकार बना रहा था जीजा, प्रेग्नेंट हुई तो जबरन खिला दी गर्भपात की दवा; इलाज के दौरान गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया से रिश्ते को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी के साथ न सिर्फ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया बल्कि जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इस दौरान ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की का ममेरा बहनोई लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी दौरान किशोरी प्रेग्नेंट हो गई। गर्भवती होने के चार महीने बाद जब उसके शरीर में बदलाव होने लगा तब लड़की को इस बात की जानकारी हुई कि वह प्रेग्नेंट हैं। किशोरी ने यह बाद अपने ममेरे बहनोई को बतायी, जिसके बाद आरोपी ने लड़की को गर्भपात की दवा खिला दी। 


दवा का असर होने के बाद लड़की की तबीतय बिगड़ने लगी। परिजनों ने पीड़ित लड़की को आनन-फानन में जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक युवती चार महीने के गर्भवती थी। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही आरोपी बहनोई फरार हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार