ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौहरनगर गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में बड़ी मात्रा में हथियार और निर्माण सामग्रियां बरामद की गईं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव से पहले जमुई पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लछुआड़ थाना क्षेत्र के गौहरनगर गांव में छापेमारी एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और निर्माण सामग्रियां बरामद की हैं। 


एसपी विश्वजीत दयाल ने पूरे अभियान की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई और लछुआड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक सुरेश मिस्त्री पिता तुलसी मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पुलिस को अवैध हथियारों और उनके निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्रियां मिलीं।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 07 देसी कट्टा, 01 सिक्सर रिवॉल्वर, 02 जिंदा कारतूस, 01 राइफल बोल्ट, 02 बैरल, ड्रिल मशीन, बेस मशीन, ग्राइंडर मशीन, हैंड बेस मशीन, राइफल की लकड़ी का बट, रेलवे पटरी के टुकड़े, अर्धनिर्मित हथियार, स्प्रिंग,क्सा, रेती, बैरल निर्माण पाइप और स्टील की चादरें बरामद की है। पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।


एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि संचालक लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और विभिन्न अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा आम चुनाव को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 


इस अभियान में विकास कुमार थानाध्यक्ष मलयपुर सह प्रभारी, जिला आसूचना इकाई जमुई, उपेंद्र पाठक थानाध्यक्ष लछुआड़, आलोक कुमार, पीटीसी मनोज कुमार, पीटीसी किशन कन्हैया सहित जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ऐसे सभी संभावित स्थानों की निगरानी कर रही है, जहां अवैध हथियार निर्माण या तस्करी की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि जमुई पुलिस भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता