ब्रेकिंग
बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी

Bihar Crime News: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी निशा की हत्या, पति ने ही गोली मारकर ले ली थी जान; पुलिस ने भाई के साथ किया अरेस्ट

KHAGARIA: खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के सिकेंद्रपुर में रविवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस

Bihar Crime News: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी निशा की हत्या, पति ने ही गोली मारकर ले ली थी जान; पुलिस ने भाई के साथ किया अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के सिकेंद्रपुर में रविवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और भैसुर को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस की जांच में यह बाते सामने आई है कि निशा कुमारी की हत्या उसके पति चंदन सिंह ने ही किया था। गैर महिला के साथ चंदन सिंह का अवैध संबंध था। जिसका विरोध करने को लेकर चंदन ने अपनी पत्नी निशा कुमारी की हत्या कर दी थी। चंदन सिंह का उसकी सौतेली भाभी से अवैध संबंध था। पुलिस ने हत्यारा पति चंदन सिंह और इसके सौतेले भाई जवाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार चंदन ने अपना जुर्म भी पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। चंदन से हुए पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त कट्टा, खोखा और एक जिंदा कारतूस भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। गोगरी SDPO रमेश कुमार ने बताया कि यह कोल्ड ब्लडेड मर्डर है। मामले में एक महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

रिपोर्ट- अनिश कुमार