ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से रेप के बाद की लूटपाट

GAYA: बिहार में अपराधियो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और किसी भी वारदात को अंजाम देने में उन्हें जरा भी संकोच नहीं हो रहा है। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां अपराधियों

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से रेप के बाद की लूटपाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में अपराधियो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और किसी भी वारदात को अंजाम देने में उन्हें जरा भी संकोच नहीं हो रहा है। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ न सिर्फ लूटपाट की बल्कि उसकी आबरू भी लूट ली।


दरअसल, गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के बोकनारी गांव में 42 वर्षीय महिला के साथ रेप और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। महिला थाना प्रभारी शशि कला सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला घर में सो रही थी, इसी बीच गांव का ही बम यादव और अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस गया और महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।


दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर के बक्से में रखे एक लाख रुपया लूटकर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बोरिंग करने के लिए जमीन गिरवी रखकर एक लाख रुपए रखे हुए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट- नितम राज