ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Crime News: गांजा की बड़ी खेप के साथ स्मगलर अरेस्ट, हथियार और गोलियां भी बरामद

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर को अरेस्ट किया है। तस्कर के पास से पुलिस ने हथियार और गोली भी बरामद किया है। सिमरीबख्तियारपुर थाना

Bihar Crime News: गांजा की बड़ी खेप के साथ स्मगलर अरेस्ट, हथियार और गोलियां भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर को अरेस्ट किया है। तस्कर के पास से पुलिस ने हथियार और गोली भी बरामद किया है। सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, तरियामा गांव के वार्ड संख्या 6 स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से एक पिस्टल और चार गोली बरामद किया गया है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को सूचना मिली थी।


एसडीपीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के तरियामा गांव के वार्ड संख्या छह में एक गांजा तस्कर के द्वारा भारी मात्रा में गांजा का भंडारण किया गया था और तस्कर के द्वारा उसकी खरीद बिक्री की जा रही है। निर्देश के आलोक में जब पुलिस बल तरियामा गांव पहुंचकर गांजा तस्कर के घर की तलाशी ली तो उसके घर के बगल के एक रूम से तीन अलग अलग बोरी में रखा करीब छत्तीस किलो गांजा बरामद किया गया। 


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, एक मैगजीन और चार गोली को बरामद बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर तरियामा गांव के वार्ड संख्या छह निवासी स्व. बिजेंद्र साह का पुत्र पांडव साह है।, जो खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव से गांजा लाकर सिमरीबख्तियारपुर में उसकी खरीद बिक्री करता था। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता