ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Crime News: गिरफ्त में आया तीन लाख का इनामी गैंगस्टर, बिहार STF और जिला पुलिस का ऑपरेशन

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले में तीन लाख का इनामी कुख्यात गैंगस्टर मनीष कुशवाहा STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण समेत 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: तीन लाख रुपये का इनामी कुख्यात गैंगस्टर मनीष कुशवाहा आखिरकार गोपालगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस और एसटीएफ की इस कामयाबी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। 


बताया जाता है कि कुख्यात मनीष कुशवाहा मूल रूप से गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव का रहने वाला है और पिछले सात सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस दौरान वह यूपी और बिहार के दियरा इलाकों में दहशत का दूसरा नाम बन चुका था। 


पुलिस मुख्यालय ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ 26 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूटपाट, रंगदारी, अपहरण और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। बता दें कि 1 मार्च 2020 को इसी कुख्यात अपराधी ने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गुमनिया मोड़ पर मछली व्यवसायी किसान बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। गैंगस्टर के पास से गिरफ्तारी के दौरान चरस और 31 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस और एसटीएफ की टीम ने लगातार पीछा करने के बाद आखिरकार इस मोस्ट वांटेड अपराधी को दबोच लिया। 


उन्होंने कहा कि मनीष कुशवाहा लंबे समय से फरार था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और अपहरण समेत 26 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क व गतिविधियों की गहन जांच चल रही है। 


पुलिस का मानना है कि इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से न सिर्फ दियरा इलाके में फैला आतंक खत्म होगा, बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। गोपालगंज से तीन लाख का इनामी गैंगस्टर मनीष कुशवाहा की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता