ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

Bihar crime news: जेल से छूटे पिता ने अपनी ही बेटी की ले ली जान, गला दबाकर कर दी हत्या

Bihar crime news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी.

Bihar crime news
जेल से छूटे पिता ने कर दी बेटी की हत्या
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar crime news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह वारदात रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है, जहां सोमवार देर रात अरुण कुमार सहनी नामक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी ही बेटी शिवानी कुमारी की जान ले ली।


जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता अरुण कुमार सहनी (35) पहले दिल्ली में रह चुका है और वहां एक हत्या के मामले में उसे लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। हाल ही में वह जमानत पर छूटकर गांव लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी का व्यवहार पहले से ही असामान्य था और वह अक्सर गुस्से में रहता था।


पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किसी बात को लेकर आरोपी को अत्यधिक गुस्सा आया और उसने आवेश में आकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।


घटना की सूचना मिलते ही रामपुरहरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृत किशोरी के चाचा जगलाल सहनी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।


घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और भय का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता रामश्रेष्ट राय ने इसे एक दर्दनाक सामाजिक विफलता बताया और कहा कि ऐसे मामलों में समाज को भी सतर्क रहना चाहिए।