ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Bihar Crime News: हथियारों की डिलीवरी करने पहुंचे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा, स्मगलर्स के पास से 820 गोलियां बरामद

AURANGABAD: औरंगाबाद में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इंटर स्टेट गैंग के दो आर्म्स स्मगलर को अरेस्ट किया है जबकि तीन तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से भा

Bihar Crime News: हथियारों की डिलीवरी करने पहुंचे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा, स्मगलर्स के पास से 820 गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इंटर स्टेट गैंग के दो आर्म्स स्मगलर को अरेस्ट किया है जबकि तीन तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गोलियां बरामद की है। 


सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जन्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण स्टेशन के पास से 820 गोली के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन परिसर में कुछ लोग अवैध हथियारों की सप्लाई करने के लिए पहुंचे हैं। जिसके बाद पुलिस और पटना से आई एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की और दो तस्करों को धर दबोचा।


तस्करों के पास से तीन बैग मिले हैं। तीन बैग में 12 बोर के 260, 3.2 एमएम के 500 और 3.15 बोर के 60 गोली बरामद किया गया है। इसके अलावा सात हजार से अधिक कैश और अन्य कागजात जब्त किए गए हैं। फरार हुए तीन तस्करों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। दोनों तस्करों ने पूछताछ के दौरान कुछ लोगों के नाम का खुलासा किया है।


गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे यूपी के प्रयागराज स्थित एक गन हाउस से हथियार खरीदते थे और बिहार के जिलों में हथियारों की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार तस्करों ने तीन खरीदारों और एक दुकानदार के नाम का खुलासा किया है। पुलिस ने जल्द ही गैंग में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।