ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bihar Crime News: चाकू दिखाकर CSP संचालक से लूटपाट, दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां अज्ञात अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर एक CSP संचालक से एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर में बदमाशों ने लूट की इस वारदात

Bihar Crime News: चाकू दिखाकर CSP संचालक से लूटपाट, दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां अज्ञात अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर एक CSP संचालक से एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर में बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है।


बताया जा रहा हैं कि मझौलिया थाना अंतर्गत माधोपुर में राजेश राम CSP चलाते हैं। रविवार की रात करीब 8 बजे वह CSP सेंटर बंद कर घर लौट रहे थे, सीएसपी से महज 200 मीटर की दूरी पर दो बदमाशों ने चाकू का भय दिखा कर एक लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। सीएसपी संचालक राजेश राम ने घटना की जानकारी मझौलिया पुलिस को दी हैं।


बेतिया सदर एसडीपीओ 1 विवेक दीप ने बताया कि एसपी के निर्देशा पर एक विशेष टीम का गठन कर अपराधियों को चिन्हित करते हुए छापेमारी की जा रही है। वहीं बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने सीएसपी की जांच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएसपी संचालक से पूछताछ के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को जरूरी निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट- संतोष कुमार