ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: बिहार में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार, ससुराल वाले फरार..

Bihar Crime News: बेतिया के चनपटिया में दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता सनकेसी कुमारी की गला दबाकर हत्या। पति शिवम गिरफ्तार, सास और अन्य ससुराल वाले फरार..

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के बाद एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य ससुराल वाले फरार हैं। यह घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के चुहड़ी, मिस्कार टोला वार्ड नंबर 14 की है, जहां रविवार को 22 वर्षीय सनकेसी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या कर दी गई। सनकेसी, सिरिसिया भागड़वा वार्ड नंबर 7 निवासी केदार साह की पुत्री थी और उसकी शादी 30 अप्रैल को शिवम कुमार (पिता स्व. शंकर साह) से हुई थी।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय ससुराल पक्ष को 18 लाख रुपये दहेज दिया गया था, लेकिन बाद में वे अतिरिक्त 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर सनकेसी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। रविवार को ससुराल वालों ने चरम कदम उठाते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।


घटना की सूचना पर चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, भसुर सत्यम कुमार, गोतनी रेखा देवी और सास मौके से फरार हो गए।


मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने दहेज की लालच को बेटी की हत्या का कारण बताया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।


रिपोर्टर: संतोष कुमार