ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar Crime News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, बुआ ने छत से फेंककर मासूम भतीजे की ले ली जान

BETTIAH: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुआ ने अपने मात्र छह महीने के मासूम भतीजे को छत से फेंककर उसकी हत्या कर दी। इस घ

Bihar Crime News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, बुआ ने छत से फेंककर मासूम भतीजे की ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुआ ने अपने मात्र छह महीने के मासूम भतीजे को छत से फेंककर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के अनुसार, देर रात परिवार के लोग सो रहे थे, तभी बुआ ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों ने देखा कि एक बच्चा सड़क पर पड़ा है तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक बच्चे की पहचान सादिक अली के रूप में हुई है।


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सादिक अली की मां की ननद फिरोजी खातून ने ही बच्चे को छत से फेंका है। पुलिस फिरोजी खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार