ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग, आर्मी जवान ने नाबालिग को मारी गोली

MUNGER: मुंगेर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में एक नाबालिग लड़के को गोली लगी है। दोनों पक्षों के बीच 10 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। घ

Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग, आर्मी जवान ने नाबालिग को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में एक नाबालिग लड़के को गोली लगी है। दोनों पक्षों के बीच 10 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, सफिया सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक टोला फर्दा के बहियार में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। सेना के जवान विकास कुमार द्वारा चलाई गई गोली से 12 वर्षीय अंकित कुमार घायल हो गया। अंकित कुमार के बाएं कंधे में गोली लगी है। मारपीट की घटना में अंकित के पिता मनोज यादव, चाचा सुनील यादव, भाई नीतीश कुमार, मां ललिता देवी सहित अन्य लोग घायल हो गए हैं।


सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गोली लगने से घाल अंकित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि दबंग आर्मी जवान विकास यादव तथा उसके परिवार के लोग उनके खेत पर जबरन जोत कर रहे थे। सूचना मिलने पर जब वह लोग अपना खेत पर देखने गए तो दबंगों ने लाठी डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया।


इस दौरान आर्मी जवान विकास यादव ने गोली चला दी, जो अंकित के सीने में जा लगी। सफिया सराय थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार अदालत यादव और जयकिशोर यादव के बीच विगत पांच वर्षों से दस बीघा जमीन का विवाद चला आ रहा है।