ब्रेकिंग
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम

Bihar Crime News: बेतिया में दहेज दानवों की करतूत, विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब, पति और ससुराल वाले मौके से फरार

BETTIAH: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से निकलकर आ रही है जहां दहेज के &nbs

Bihar Crime News: बेतिया में दहेज दानवों की करतूत, विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब, पति और ससुराल वाले मौके से फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से निकलकर आ रही है जहां दहेज के  लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। मृतका की मां ने पति और बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से सभी घर छोड़कर फरार हो गये हैं। बेटी की लाश का भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में लगी है।


बेतिया में  संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई है। वही साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया गया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवा सरेया पंचायत की है। मृतका की पहचान मलाही टोला निवासी अवधेश चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।


थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका की मां श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहा पटजीरवा निवासी गिरजा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उन्होंने बेटी की शादी सिसवा सरेया के अवधेश चौधरी से हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार किया था। शादी के बाद से ही दामाद और बेटी के ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर उनकी बेटी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। 


उन्होंने बताया कि कई बार बेटी की पिटाई कर घायल कर दिया गया था। बीते शुक्रवार के रात करीब 11:00 बजे 8 लोगों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया। बैरिया थानाअध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के मां के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने दावा किया है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहुत जल्द सभी सलाखों के पीछे होंगे। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट