ब्रेकिंग
पटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहीं

Bihar Crime News: आरा में छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त

Bihar Crime News: आरा में छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना भोजपुर के कारनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बस स्टैंड के पास की है। जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


उधर घटना की सूचना मिलते ही कारनामेपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र राज सिंह के रूप में हुई है वह इंटर का छात्र था। 


घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना का कारणों का पता लगाने में लगी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता