ब्रेकिंग
निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

Bihar Crime News: आरा में चौकीदार के बेटे को शराब तस्करों ने मारी गोली, हालत नाजुक

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लोक आस्था के महापर्व छठ जैसे पर्व में भी शराब माफिया अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे है। शराब तस्करों ने चौकीदार के बेटे को गोलियो

Bihar Crime News: आरा में चौकीदार के बेटे को शराब तस्करों ने मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लोक आस्था के महापर्व छठ जैसे पर्व में भी शराब माफिया अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे है। शराब तस्करों ने चौकीदार के बेटे को गोलियों से भून डाला। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बखोरापुर गांव की है। जहां बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव के पासवान मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार के बेटे को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड सीने में गोली लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल ले गये।


 जहां आरा सदर अस्पताल के सर्जन डॉ विकास सिंह की देख-रेख में उसका इलाज किया गया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर डॉ. विकास सिंह ने बताया कि घायल युवक को गोली दाहिने साइड सीने में लगी थी। 


गोली लगने कारण उसका खून काफी बह गया था। ऑपरेशन कर गोली निकाला गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है। हालांकि उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। घायल युवक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवास चौकीदार तेजन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता