ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

Bihar Crime: मोतिहारी में युवक की गोली मारकर हत्या, छपरा का रहने वाला था अनीश

MOTIHARI: मोतिहारी में छपरा के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी रमेश ठाकुर के बेटे अनीश कुमार के रूप में हुई है। जो

Bihar Crime: मोतिहारी में युवक की गोली मारकर हत्या, छपरा का रहने वाला था अनीश
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में छपरा के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी रमेश ठाकुर के बेटे अनीश कुमार के रूप में हुई है। जो मोतिहारी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था। 


मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गयी। एक लोन देने वाली कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में वो काम करता था। परिजनों ने बताया कि देर शाम वह ड्यूटी से अपने रूम पर जा रहा था तभी गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले मामले की जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।