ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Crime News: मवेशी चराने के दौरान शख्स की पीट-पीटकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: बेगूसराय के खम्हार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक मंतोष कुमार सिंह मवेशी चरा रहे थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। परिजनों ने गांव के ही परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर दिनदहाड़े एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बैजनाथ सिंह के पुत्र 40 वर्षीय मंतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार मंतोष सुबह डेरा पर मवेशी को चारा देने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर जब परिजन वहां पहुंचे तो उनका शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने सिर पर वार कर उनकी हत्या की।


परिजनों ने गांव के ही छोटी महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब एक साल से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, जिसको लेकर मुफस्सिल थाना में आवेदन भी दिया गया था। 


परिजनों ने गांव के ही स्वर्गीय छोटी महतो के परिवार पर ही जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के बाद पुलिस एहतियातन घटनास्थल पर कैंप कर रही है। हालांकि फिलहाल गांव का माहौल शांत बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता