ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधान

Bihar Crime News: अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया को बड़ा झटका, पटना हाई कोर्ट राहत देने से किया इनकार

Bihar Crime News: पटना हाई कोर्ट ने अनंत सिंह के पुराने करीबी लल्लू मुखिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वह एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे थे।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: एक तरफ जहां मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पचमहला गोलीकांड में पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ कभी उनके काफी करीबी रहे करणवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को बड़ा झटका लगा है। एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे लल्लू मुखिया की जमानत याचिका को पटना हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।


दरअसल, बाढ़ में हुई हत्या के एक मामले में एकमात्र अप्राथमिकी अभियुक्त कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया गहरे संकट में हैं। कभी अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया ने 2020 के बाढ़ विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। मर्डर केस में अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस लल्लू पर है।


पटना हाई कोर्ट ने लल्लू मुखिया की बेटी के तिलक और विवाह के कारण उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन 16 जुलाई को न्यायालय से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दबाव और बढ़ा दिया है। पुलिस बाढ़ न्यायालय में लल्लू की संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दाखिल किया था। 


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिछले दिनों लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती भी की थी बावजूद इसके उन्होंने सरेंडर नहीं किया। इस बीच लल्लू मुखिया ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगाई थी लेकिन कोर्ट ने उन्हे राहत देने से इनकार कर दिया और जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। लल्लू मुखिया अब भी फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता