ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bihar Crime: आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने भोजपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां भो

Bihar Crime: आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने भोजपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


हथियारबंद अपराधियों ने युवक को नजदीक से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


बेटे की हत्या से पिता काफी सदमें में है। बेटा बालू घाट पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन लौटकर घर नहीं आया यह सूचना मिली की उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अपराधियों ने उनके बेटे की हत्या गोली मारकर कर दी है। मृतक के पिता ने बताया कि इससे पहले मृतक पर गांव वालों ने बाइक चोरी करने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।