ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

ईडी की बड़ी कार्रवाई, पटना रेलवे क्लेम घोटाले में बिहार के 3 एडवोकेट अरेस्ट, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गये जेल

bihar crime news: पटना में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे क्लेम घोटाले में बिहार के 3 अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों वकीलों को PMLA कोर्ट में पेशी के बा

BIHAR POLICE
3 वकील गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bihar crime news: पटना में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे क्लेम घोटाले में बिहार के 3 अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों वकीलों को PMLA कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया है। ईडी जल्द ही इन्हें रिमांड पर लेगी और इस संबंध में पूछताछ करेगी। गिरफ्तार अधिवक्ताओं में विजय कुमार, परमानंद सिन्हा और विद्यानंद सिन्हा शामिल हैं। 


मामला पटना रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल में मृत्यु के क्लेम में कथित फर्जीवाड़े से जुड़ा है। तीनों वकीलों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। सीबीआई की FIR के आधार पर ED ने आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की। ईडी की जांच में पता चला कि एडवोकेट विद्यानंद सिंह और उनकी टीम में शामिल परमानंद सिन्हा एवं विजय कुमार ने 900 से ज्यादा केस में गड़बड़ी की थी। 


मामला सामने आने के बाद इन तीनों वकीलों और रेलवे के कई अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज किया गया था। दावेदारों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खोल दिए थे। इन खातों को ये लोग ही चलाते थे। इस बात की जानकारी दावेदारों को भी नहीं दी गयी थी। झांसे में लेकर दावेदार से कागज पर साइन या अंगूठे का निशान ले लिया करते थे और क्लेम की राशि फर्जी खाते में ट्रांसफर कर कैश निकाल लिया करते थे।

टैग्स

संबंधित खबरें