ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार: वोटिंग के बीच चुनावी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

ARA: आरा संसदीय सीट पर अंतिम चरण के चुनाव के दौरान बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की इस

बिहार: वोटिंग के बीच चुनावी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: आरा संसदीय सीट पर अंतिम चरण के चुनाव के दौरान बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के अनुसार बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा निवासी स्व. रामाधार राम का 56 वर्षीय पुत्र किशुन दयाल राम अपने बगल के राहुल कुमार के साथ वोट डालने जा रहे थे, इसी दौरान बीच रास्ते में बैठे एक दल विशेष के लोगों ने उनसे पूछा कि किसे वोट देने जा रहे हो और जब उन्होंने नहीं बताया कि वोट किसे देंगे तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।


इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनके साथ गाली गलौज भी की गई और जब दोनों ने इसका विरोध किया तो एक दल के समर्थकों ने दोनों को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता