ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासरेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहास

बिहार: चोरी कर भाग रहे युवक की बाल-बाल बची जान, ट्रेन की खड़की से लटक कई किलोमीटर का पूरा किया सफर, वीडियो हुआ वायरल

BEGUSARAI: बेगूसराय में चलती ट्रेन से चोरी करने के बाद भाग रहे युवक की जान बाल बाल बची। युवक लोगों से बचने के लिए ट्रेन की खिड़की से लटग गया और कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन से लट

बिहार: चोरी कर भाग रहे युवक की बाल-बाल बची जान, ट्रेन की खड़की से लटक कई किलोमीटर का पूरा किया सफर, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में चलती ट्रेन से चोरी करने के बाद भाग रहे युवक की जान बाल बाल बची। युवक लोगों से बचने के लिए ट्रेन की खिड़की से लटग गया और कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन से लटका रहा। पहले तो उसे लगा कि वह आसानी से भाग जाएगा लेकिन जब जान सांसत में फंसी तो लोगों से बचाने की गुहार लगाने लगा। ट्रेन के भीतर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन में चोर ने एक यात्री का बैग और एक महिला का पर्स लेकर भागने लगा। चोर अपनी जान जोख़िम में डालकर गेट के सहारे चलती ट्रेन के खिड़की पर लटक गया। बताया जा रहा है कि बरौनी में एक व्यक्ति का थैला एक महिला का पर्स लेकर भाग रहा था चोर तब यात्रियों ने देखा तो चोर कहीं छुपा रहा। यात्री हेमंत कुमार चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो बछवाड़ा जंक्शन पहुंचने से पहले ही चोर ने जान जोख़िम में डालकर गेट खोलकर चलती ट्रेन में खिड़की पर लटक गया।


जब उसके हाथों ने जवाब दे दिया तो वह लोगों से रो रोकर जान बचाने की गुहार लगाने लगा। यात्रियों ने उसका हाथ और पैर खिड़की के अंदर खींचकर पकड़े रखा। बछवारा स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने उसे पकड़ा और आसपास यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। बछवाड़ा जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर चोर को रेल बछवाड़ा पुलिस को सौंप दिया हालांकि पुलिस ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर छोड़ दिया। घटना 30 अगस्त की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता