ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार: असम राइफल्स के जवान की बेरहमी से हत्या, छठ पर छुट्टी मनाने आया था गांव; कार में शव मिलने से सनसनी

BEGUSARAI: छठ के मौके पर घर आए एक सेना के एक जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। असम राइफल्स के जवान का शव बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गोधना गांव में सड़क किनारे से बरामद हो

बिहार: असम राइफल्स के जवान की बेरहमी से हत्या, छठ पर छुट्टी मनाने आया था गांव; कार में शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: छठ के मौके पर घर आए एक सेना के एक जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। असम राइफल्स के जवान का शव बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गोधना गांव में सड़क किनारे से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। अज्ञात बदमाशों पहले जवान के हाथ पैर तोड़ दिए और बाद में गला दबाकर हत्या कर दिया।


मृतक जवान की पहचान, विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहिट वृंदावन गांव निवासी 32 वर्षीय करुणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करुणेश छठ के मौके पर अपने गांव आया था। शुक्रवार की शाम वह अपनी कार पर सवार होकर घर से निकला था और देर रात पुलिस ने उनकी हत्या की खबर मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना का क्या कारण। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता