ब्रेकिंग
दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाश

बिहार: कोचिंग पढ़ने गए लड़कों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा, कपड़े उतरवाकर ताबड़तोड़ बेल्ट बरसाए, पिटाई का वीडियो वायरल

MOTIHARI: मोतिहारी के घोड़ासन में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक की उसके ही छात्रों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षक पर अश्लीलता का आरोप लगाकर उसक

बिहार: कोचिंग पढ़ने गए लड़कों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा, कपड़े उतरवाकर ताबड़तोड़ बेल्ट बरसाए, पिटाई का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के घोड़ासन में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक की उसके ही छात्रों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षक पर अश्लीलता का आरोप लगाकर उसके ही छात्र पिटाई करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में गुस्साए छात्र शिक्षक को बगीचे में लेकर जाते हैं और उसकी बेल्ट से पिटाई करते हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो घोड़ासहन स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के पास की है। सभी छात्र और शिक्षक एक ही गांव के रहने वाले हैं। छात्रों का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान कोचिंग के शिक्षक उनके साथ अश्लील हरकत करता है और अमर्यादित बातें करता है। शिक्षक की करतूत से परेशान होकर छात्र उसे बहाने से बुलाकर बगीचे में ले गए और दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और पिटाई का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।


वहीं शिक्षक का कहना है कि पिछले दिनों उसने छात्रों को शरारत करने पर डांटा था। इसी से नाराज होकर बात करने के बहाने उसे बुलाकर बगीचे में ले गए और मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में फिलहाल पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है हालांकि पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।