ब्रेकिंग
Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर

बिहार : छठव्रती महिला की चाकू मारकर हत्या, पटाखा जलाने से मना किया तो नाबालिग ने ले ली जान

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है, जहां लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर खरना की उपवास कर रही एक 45 साल की महिला छठव्रती को नाबालिक ने चाकू मारकर

बिहार : छठव्रती महिला की चाकू मारकर हत्या, पटाखा जलाने से मना किया तो नाबालिग ने ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है, जहां लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर खरना की उपवास कर रही एक 45 साल की महिला छठव्रती को नाबालिक ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड संख्या दो की है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  



मृतका की पहचान 45 साल की शीला देवी के रूप में की है है, जो पटोरी वार्ड संख्या दो के रहने वाले नितेश महतो की पत्नी थी। मृतका के बेटे सुजीत और रोहित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां शीला देवी छठव्रत का खरना के उपवास में थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले बैजनाथ राय के नाबालिक घर के सामने पटाखा फोड़ रहा था। मां ने पटाखा फोड़ने से मना किया तो नाबालिग ने मां पर चाकू से हमला कर दिया। 



महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष अकमल हुसैन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि नाबालिग द्वारा चाकू से एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता