ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव

Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Crime News: औरंगाबाद में सीएसपी संचालक से करीब तीन लाख रुपये और अन्य सामान की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी मोहनिया में हुई, जहां से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद...

Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: औरंगाबाद में सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये और लैपटॉप समेत अन्य सामान लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद फरार आरोपी को कैमूर जिले के मोहनिया में पटना मोड़ के पास से संयुक्त पुलिस टीम ने पकड़ा. पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला गांव निवासी मदन कुमार के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी लूट की वारदात में शामिल था और घटना के बाद फरार हो गया था.


सीएसपी संचालक को गोली मारकर की थी लूट

मामला फेसर थाना क्षेत्र का है. बढ़ई बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया था. आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और गोली मार दी. इसके बाद करीब तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए.


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मोहनिया थाना, कुदरा थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम बनाई गई.


गुप्त सूचना पर पटना मोड़ के पास दबोचा

पुलिस टीम को आरोपी के मोहनिया में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने पटना मोड़ के पास घेराबंदी की और पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली.


मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद औरंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.